Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

सुबह-सुबह किसान नेता डल्लेवाल के घर पहुंची पंजाब पुलिस ने लिया बड़ा Action

किसान नेता डल्लेवाल को लेकर इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 4 बजे पंजाब पुलिस डल्लेवाल के घर पहुंच गई और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने ये कार्रवाई पटियाला जिले में पड़ने वाले शंभू पुलिस स्टेशन के घेराव से पहले की है। इस संबंधी जानकारी किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खुद लाइव होकर दी है।

आपको बता दें कि किसान मजदूर मोQर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 मई यानी कल मंगलवार को शंभू पुलिस स्टेशन के बाहर ‘जबरदस्ती विरोधी धरना’ देने की घोषणा की है। इसी बीच पंजाब पुलिस ने धरना प्रदर्शन से पहले ही किसान नेता डल्लेवाल के घर पहुंची और हाउस अरेस्ट कर लिया। वहीं नेता डल्लेवाल ने लाइव होकर कहा है कि, सभी जानते हैं कि वह ज्यादा चल-फिर नहीं सकते। इसके बावजूद सरकार डरी हुई है और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है।

6 मई को शंभू बॉर्डर पर थाने के घेराव को लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अहम बातें रखी हैं। उन्होंने बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्रालियां व अन्य कीमती सामान चोरी हुए। पहले तो पुलिस ने चोरी करने वाल आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज किए लेकिन बाद में पुलिस ने सामान ढूंढ कर देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी शुरू कर दी है। इसके अलावा एसएचओ पर कार्रवाई की जानी चाहिए। किसानों के साथ गलत व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। डल्लेवाल ने कहा कि सरकारी डरी हुई है और लोगों के इकट्ठ पर पाबंदी लगा रही है इसके इसके साथ ही लोगों को जेलो में डाल रही है। ऐसी तानाशाही कब तक चलेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.