Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

पंजाब के इस शहर में गिरे ओले, तेज आंधी तूफान से तबाही, Blackout जैसे हालात…

लुधियानाः तेज आंधी और तूफान ने औद्योगिक नगरी में एक बार फिर से तबाही मचा कर रख दी है कई इलाको में भारी बरसात होने के साथ ही ओलावृष्टि होने की जानकारी मिली है।

 शाम के समय एकाएक चली तेज आंधी और तूफान से फोकल प्वाइंट और चीमा चौक सहित कई इलाकों में बिजली की तारों पर पेड़ गिरने के कारण पावकॉम का सिस्टम  बिगड़ गया, जिसके चलते शहर के अधिकतर इलाकों में ब्लैक आऊट  जैसे हालात बन गए। मामले को लेकर हरकत में आए पावर कॉम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों ने बिना किसी देरी के सड़कों पर उतरकर प्रभावित इलाकों में बिजली की सप्लाई को दुरुस्त करने का अभियान छेड़ दिया।

वहीं भारी बारिश के कारण शहर की कई इलाकों एवं मुख्य सड़कों पर बरसाती पानी भर गया, जिससे लोगों को विशेष कर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के माहिरों के मुताबिक बरसात होने के कारण तापमान में करीब 10 डिग्री सैल्सियस की भारी कमी दर्ज की गई है। आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बिजली की गरज चमक, आंधी तूफान, ओलावृ्ष्टि और बरसात पड़ने की संभावना बनी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.