Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

70 साल के पति ने की पत्नी की कैंची से गोदकर हत्या, फिर खुद भी तीसरी मंजिल से कूदा, दे दी जान

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की कैंची से वार कर हत्या कर दी. इसके बाद खुद दौड़कर तीसरी मंजिल पर गया और छलांग लगा दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. बुजुर्ग कपल के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी. इसके बाद जब पत्नी मोबाइल देख रही थी और घर कोई नहीं था तो पति ने कैंची से पत्नी की हत्या कर दी.

ये मामला इंदौर के अन्नपूर्णा रोड स्थित सिल्वर पैलेस कॉलोनी से सामने आया है, जहां रहने वाले 70 वर्षीय ताराचंद खत्री ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि ताराचंद बहुत गुस्से वाले थे और अक्सर अपनी 65 वर्षीय पत्नी सीमा खत्री पर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करते थे, जिस वजह दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी.

कैंची से किया सीने में वार

ताराचंद और सीमा अपने बेटे-बहू के साथ रहते थे. शुक्रवार की दोपहर सीमा मोबाइल देख रही थी, करीब 1 बजे कचरा गाड़ी आई तो उनकी बहू रिद्धि कूड़ा फेंकने चली गई. तभी ताराचंद अपने कमरे से एक बड़ी कैंची लेकर आया और मोबाइल देख रही अपनी पत्नी सीमा पर कैंची से ताबड़तोड़ वार करने लगा. उन्होंने कैंची से पहले पत्नी के सीने में वार किया, जिससे उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई.

खुद छत से कूदकर दे दी जान

ताराचंद ने जैसे ही पत्नी के ऊपर वार किया वह चिल्लाने लगी. सास की आवाज सुनकर रिद्धि दौड़कर घर के अंदर आई और ताराचंद को धक्का देकर दिया और बाहर कर दिया. रिद्धि ने ताराचंद को बाहर कर दरवाजा लगा लिया. ताराचंद की बेटी भी उसी बिल्डिंग में तीसरी मंजिल पर रहती है, जिसे रिद्धी ने फोन कर बुलाया. तब तक ताराचंद लगातार दरवाजा पीटता रहा. ताराचंद पहले वह दरवाजा खुलवाने के लिए चिल्लाता रहा और दरवाजा खुलवाने के बाद वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर गया और वहीं से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. हालांकि ताराचंद को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इतनी ऊंचाई गिरने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.