Logo
ब्रेकिंग
लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी
Header Ad

7 लाख के लूट मामले में सनसनीखेज खुलासा, कर्मचारी ने खुद ही रची थी लूट की साजिश

इंदौर  : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक प्रॉपर्टी ब्रोकर्स व्यापारी आकाश जैन के कर्मचारी के साथ हुई 7 लाख की लूट की घटना सामने आई थी जिसका पुलिस ने खुलासा किया है। चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि यह लूट किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि व्यापारी के ही कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी।

पुलिस के अनुसार, व्यापारी के कर्मचारी राजू दांगी ने ही पूरी वारदात की साजिश रची थी। उसने अपने साथी विकास प्रजापत उर्फ विक्की के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया था। वही शुरू में कर्मचारी राजू ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कहानी गढ़ी कि अज्ञात बदमाशों ने उस पर चाकू दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। लेकिन पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की गई। घटना स्थल के सीसीटीवी खंगालने के बाद सच सामने आया। जिसमें छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने आरोपी राजू दांगी और विकास प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूट के पूरे 7 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.