Logo
ब्रेकिंग
बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू
Header Ad

‘सोनम कुछ नहीं बोलेगी, इसका एक ही इलाज…’, बहू की पुलिस रिमांड बढ़ी तो राजा रघुवंशी के भाई ने शिलांग कोर्ट से की ये मांग

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को सोनम रघुवंशी समेत पांचों आरोपियों को शिलांग कोर्ट में पेश किया. उनकी पुलिस रिमांड गुरुवार को खत्म हुई थी. लेकिन पुलिस ने आगामी जांच के लिए कोर्ट से पांचों की रिमांड बढ़ाने की मांग की. कोर्ट ने इसे मंजूर किया और सोनम रघुवंशी एवं राज कुशवाह की कस्टडी दो दिन के लिए बढ़ा दी है. जबकि, अन्य तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा है. इस पर राजा के भाई ने निराशा जताई. कहा- इससे कुछ नहीं होगा. सोनम का नार्को टेस्ट होना चाहिए.

राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी का कहना है- जब सोनम ने 8 दिन की रिमांड में कुछ नहीं बताया तो वह दो दिन की रिमांड में क्या बता देगी? इसका बस एक ही इलाज है कि सोनम का नार्को टेस्ट करवाया जाए. क्योंकि इस हत्याकांड के पीछे कोई ना कोई और भी छुपा हुआ है, जिसको वो बचाने की कोशिश कर रही है और जिसका नाम सिर्फ नार्को टेस्ट के जरिए ही सामने आ सकेगा.

अब सामने नहीं आई हत्या की वजह

सचिन ने आगे कहा- मेघालय सरकार से मेरी एक ही अपील है कि एक बार सोनम का नार्को टेस्ट किया जाए क्योंकि उसने अब तक नहीं राजा को मारने की वजह नहीं बताई है. उसने यह तो बता दिया कि उसने मारा है, लेकिन यह नहीं बताया कि मारने के पीछे का कारण क्या है? यह हमें अब तक नहीं समझ आ रहा. हमें पूरी उम्मीद है कि इस मामले में पांच आरोपियों के अलावा भी कोई है और हम चाहते हैं कि उसका नाम सामने आना चाहिए और यह सिर्फ नार्को टेस्ट के जरिए ही संभव है.

तीन चेहरों का किया था जिक्र

राजा के भैया सचिन दुखी मन से कहा- जब मेरा भाई सोनम को पसंद ही नहीं था तो उसने गुमराह करके, इतनी चीजों को उलझाकर जबरदस्ती शादी क्यों की? और किसने उसकी जबरदस्ती शादी करवाई थी? यह सब नार्को टेस्ट में मालूम पड़ जाएगा. इससे पहले सचिन ने कहा था- मुझे शक है कि मामले में तीन और चेहरे भी शामिल हैं. हालांकि, सचिन ने इन तीन चेहरों का नाम नहीं लिया था. मगर ये जरूर कहा था कि तीन चेहरे जल्द ही सामने आएंगे और हत्याकांड की पूरी कहानी पलट जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.