Logo
ब्रेकिंग
यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ... बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल
Header Ad

सिंगरौली में झोलाछाप चिकित्सक के इलाज से फिर हुई एक मौत, मृतक के परिजनों ने किया हंगामा

सिंगरौली।  मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद से अभी तक नहीं जग पाया है। जिले में आए दिन झोलाछाप अवैध डॉक्टर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है. ताजा मामला तहसील चितरंगी के सूदा गांव से सामने आया है, यहां एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान मरीज की तबियत ज्यादा बिगड़ गई और बहुत कम समय में ही मरीज की मौत हो गई. परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया है.जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक चितरंगी के सूदा गांव निवासी मनोज यादव की तबियत खराब हुई थी जिसका इलाज कराने वे गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर के यहां पहुंचा था. झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही मरीज की तबियत और बिगड़ गई.और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. जिसके बाद झोलाछाप डॉक्टर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी लेकर गया.

इस मामले में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी हरिशंकर वैश्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि झोलाछाप डॉक्टर मनोज यादव को जब अस्पताल लेकर आया था, तब उसकी मौत हो चुकी थी.उनके मुताबिक मृतक मनोज यादव के परिजन चितरंगी में पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं थे.

परिजनों ने मामले की जानकारी पहले चितरंगी थाने में भी दी थी, लेकिन सही जांच का भरोसा नहीं होने के कारण रात में ही ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए.काफी समझाइश और कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शांत हुए.जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.