Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

शेफाली जरीवाला का मध्य प्रदेश के इस शहर से था गहरा नाता, 16 साल पहले ऐसा क्या हुआ था?

कांटा लगा गर्ल यानि एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्हें हार्ट अटैक आया था. इस दुखद खबर से शेफाली के फैन्स में मायूसी है. शेफाली के पति पराग त्यागी उनकी मौत से काफी टूट से गए हैं. उन्होंने शेफाली के अंतिम संस्कार के बाद कहा- मेरी परी के लिए आप सब प्रार्थना करना. लेकिन क्या आप जानते हैं मुंबई में पली बढ़ी इस एक्ट्रेस का मध्य प्रदेश के ग्वालियर से भी गहरा नाता रहा है. दरअसल उनकी पहली शादी ग्वालियर में मीत ब्रदर्स की जोड़ी के हरमीत सिंह से हुई थी.

मीत ब्रदर्स के दोनों भाई मनमीत सिंह और हरमीत सिंह ग्वालियर के एक शराब कारोबारी गुलजार सिंह के बेटे हैं, जिन्होंने अपना फैमिली बिजनेस संभालने की बजाय संगीत की दुनिया में मशहूर होने के लिए मुंबई की ओर रुख कर लिया और अपनी मेहनत के दम पर सफलता पाई.

साल 2004 में हरमीत और शेफाली जरीवाला की शादी हुई थी. बताया जाता है कि मुंबई में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला ले लिया. हालांकि, हरमीत के घर वाले इस रिश्ते से ज्यादा खुश नहीं थे, लेकिन बाद में वह भी तैयार हो गए. शादी के बाद शेफाली कभी ग्वालियर नहीं रहीं, वे शादी के तुरंत बाद पति हरमीत के साथ मुंबई वापस चली गई थीं.

कुछ साल बाद पति-पत्नी के बीच मतभेद पैदा हो गए और इसके बाद उन्होंने ग्वालियर फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी. बताया जाता है कि तलाक की अर्जी देने के बाद शेफाली कई बार ग्वालियर कोर्ट में तारीखों पर पेशी के लिए आती रहीं, इसके बाद साल 2009 में दोनों पक्षों ने एक मत होकर फैमिली कोर्ट में तलाक ले लिया. यह शादी करीब 5 साल तक चली और इसके बाद शेफाली कभी ग्वालियर नहीं आईं. वहीं, उनके ससुर गुलजार भी यहां से अपनी पुश्तैनी जमीन-जायदाद को बेचकर मुंबई चले गए और उनका परिवार अब मुंबई में ही रहता है.

ऐसे शुरू हुई थी शेफाली-हरमीत की लव स्टोरी

कुछ साल पहले हरमीत ने शेफाली संग पहली मुलाकात और अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा था- मुझे याद है कि मैं कई साल पहले एक शो के लिए बांग्लादेश गया था. वहां पर सनी लियोनी और शेफाली भी आई थीं. वापसी में हम तीनों एक साथ निजी विमान से वापस आए थे और इस दौरान शेफाली और मैं एक-दूसरे के बगल में बैठे थे. इस दौरान हमारे बीच काफी लंबी बातचीत हुई थी. इसके बाद मैं उनसे कुछ कार्यक्रमों और पार्टियों में मिला था, जहां मुझे याद है कि हम दोनों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से शुभकामनाएं दी थीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.