Logo
ब्रेकिंग
घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल
Header Ad

विधानसभा की कार्यवाही लाइव नहीं दिखाने को लेकर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस भेजा

भोपाल : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने विधानसभा की कार्यवाही आम जनता को लाइव नहीं दिखाने को लेकर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लगातार आवाज उठाते रहे हैं और विधानसभा की कार्यवाही लाइव करने को लेकर सदन से सड़क तक मुखर रहे हैं।

दरअसल यह नोटिस कांग्रेस विधायक सचिन यादव की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने दिया है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि हर साल करोड़ों रुपए सिर्फ विधानसभा की कार्यवाही दिखाने को मिलते हैं, फिर भी MP सरकार आज तक एक ठोस कदम नहीं उठा पाई। उन्होंने कहा कि क्या सरकार को डर है कि अगर कार्यवाही जनता ने देख ली, तो उनके असली चेहरे बेनकाब हो जाएंगे? उमंग सिंघार ने आगे कहा कि जवाबदेही से भागना ही इस सरकार की कार्यशैली बन चुकी है। विधानसभा जनता का मंच है, न कि सत्ता की गोपनीय बैठक।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.