Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

रेत कंपनी ने पकड़ लिया रेत लोड हाइवा, इसके बाद हो गया बड़ा बबाल,कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के लिए गई टीम की गाड़ियों पर अवैध रेत कारोबारियों ने हमला कर दिया. माइनिंग विभाग के अधिकारी को रात तकरीबन 2 बजे हाइवा से अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे टीम के साथ कार्यवाही करने पहुंचे थे।

पुलिस अधिकारी पुन्नू सिंह परस्ते के मुताबिक माइनिंग विभाग के अधिकारी रूटीन चेकिंग के लिए निकले थे। बरगवां टोल प्लाजा के पास उन्हें रेत लोड हाइवा दिखा जिसे जब्त कर माइनिंग अधिकारी खुटार चौकी ले जा रहे थे. इसी दौरान गाड़ियों से आए अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से माइनिंग अधिकारी के वाहन पर हमला कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई.तब तक सभी हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस ने माइनिंग अधिकारी की रिपोर्ट पर कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है.और मामले की जांच कर रही है.

पुलिस की कहानी से अलग लग रहा मामला

इधर घटना से जुड़ी तस्वीरें और पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में स्पष्ट रूप से काफी अंतर समझ आ रहा है. दरअसल पुलिस ने खुटार चौकी में जिन दो गाड़ियों को खड़ा कराया है उनमें एक वेन्यू कार और बोलेरो के कांच टूटे हुए दिख रहे हैं.बताया जा रहा है कि ये दोनों गाड़ियां माइनिंग अधिकारी की नहीं हैं.ये गाड़ियां किसकी हैं और इन गाड़ियों पर किसने हमला किया है यह भी जांच का विषय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.