Logo
ब्रेकिंग
पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर,... दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सलमान खान से जुड़े जिम में लगी आग: मची अफरा-तफरी, समय रहते निकाले गए लोग कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली का ऐतिहासिक फैसला: 8 नवंबर को घोषित किया 'दिवाली डे', पास हुआ प्रस्ताव LIC जीवन उमंग पॉलिसी: प्रीमियम भुगतान के लचीले विकल्प, बोनस और परिवार के लिए रेगुलर इनकम का भरोसा बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले
Header Ad

राजस्थान: फिल्म थ्री ईडियट्स वाला सीन! युवक बाइक से मरीज को लेकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा, बच गई जान

0

राजस्थान के चुरू में रविवार को ट्रेन में यात्रा कर रहे बुजुर्ग के लिए एक युवक फरिश्ता साबित हुआ. यहां 3 इडियट्स फिल्म की तरह एक युवक ने बाइक पर बिठाकर अचेत बुजुर्ग को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई. ट्रेन में यात्रा कर रहे बुजुर्ग की अचानक तबीयत खराब हो गई थी. इसके बाद एक युवक ने बीमार वृद्ध को बाइक से राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया.

इसके बाद समय रहते बुजुर्ग का इलाज किया गया, जिससे उसकी जान बच गई. लोग बुजुर्ग की जान बचाने के लिए युवक की सराहना कर रहे हैं. दरअसल हरियाणा के रहने वाले 70 वर्षीय भलेराम ट्रेन में यात्रा कर रहे थे. इस दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिससे बुजुर्ग अचेक हो गए.

इसके बाद ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका गया, वहां पर मौजूद युवक नें बिना किसी हिचकिचाहट के वृद्ध को अपनी बाइक पर बैठाया और 3 इडियट्स फिल्म की तरह तुरंत बुजुर्ग लेकर अस्पताल पहुंच गए. इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग का उपचार शुरू किया और अब वे स्वस्थ हैं. युवक का नाम शुभम बताया जा रहा है.

युवक की हो रही तारीफ

बताया जा रहा बुजुर्ग ट्रेन से सीकर जा रहे थे, लेकिन वहां पहुंचने से पहले उनकी तबीयत खराब हो गई. हालांकि, समय रहते इलाज मिला जाने की वजह से उनकी हालत ठीक है. युवक शुभम के इस नेक काम के लिए लोग उसकी सराहना कर रहे हैं. अस्पताल के डॉक्टरों ने भी युवक की सरहाना की. उन्होंने कहा युवक की तत्परता और प्रयास से बुजुर्ग की जान बचा गई. उधर कुछ लोग युवक को बाइक पर बुजुर्ग को ले जाते देख हैरान रह गए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.