Logo
ब्रेकिंग
फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...
Header Ad

अनिल अंबानी के टूटे सारे अरमान, तीन महीनों में बढ़ गया 8 गुना नुकसान

अनिल अंबानी की फेवरेट कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को तीसरी तिमाही में मोटा नुकसान हुआ है. जी हां, ये नुकसान कोई छोटा मोटा नहीं है बल्कि काफी बड़ा है. शेयर बाजार को दी गई जानकारी अनुसार आरइंफ्रा के नुकसान में पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले करीब 8 गुना का इजाफा देखने को मिला है. खास बात तो ये है कि शुक्रवार को करीब के शेयर में करीब 7 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. अब खराब नतीजे कंपनी और अनिल अंबानी के लिए किसी दोहरी मार से कम नहीं है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर अनिल अंबानी की कंपनी के तीसरी तिमाही के आंकड़े क्या बयां कर रहे हैं.

8 गुना बढ़ गया नुकसान

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बढ़कर 3,298.35 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले साल समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध घाटा 421.17 करोड़ रुपए देखने को मिला था. इसका मतलब है कि इन तीन महीनों में कंपनी के घाटे में करीब 8 गुना का इजाफा देखने को मिला है. जो अपने आप में बड़ा नुकसान है. जारनकारों की मानें तो इस नुकसान को पाटना कंपनी के लिए काफी मुश्किल हो सकता है.

आमदनी बढ़ी, खर्च कम हुआ

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बढ़कर 5,129.07 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,717.09 करोड़ रुपए थी. कंपनी ने बताया कि उसका खर्च आलोच्य तिमाही में घटकर 4,963.23 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,068.71 करोड़ रुपए था. रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजली, सड़क, मेट्रो रेल और अन्य बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के लिए इंजीनियरिंग और निर्माण सेवाएं प्रदान करने के कारोबार में है.

कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट

शुक्रवार को रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार कंपनी का शेयर 17.50 रुपए यानी 6.54 फीसदी की गिरावट के साथ 250 रुपए पर बंद हुआ. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 243.25 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी गया था. वैसे कंपनी का शेयर तेजी के साथ 270.80 रुपए पर ओपन हुआ था और गुरुवार को 267.50 रुपए पर बंद हुआ था. शेयरों में इस गिरावट की वजह से कंपनी के मार्केट कैप को 693.22 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.