Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

Jio-Airtel हुए ‘चारों खाने चित’, सस्ते में BSNL का ये प्लान दे रहा 160 दिनों की वैलिडिटी

Reliance Jio और Airtel ने पिछले साल जुलाई में टैरिफ हाइक की जो ‘चाल’ चली वो कंपनियों पर ही भारी पड़ी जिसका फायदा BSNL को हुआ. 17 साल बाद ये सरकारी टेलीकॉम कंपनी मुनाफे में आई है और इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि बीएसएनएल के प्लान्स अब भी जियो और एयरटेल से काफी सस्ते हैं. आज हम एक ऐसा बीएसएनएल प्लान खोजकर लाए हैं जो कीमत और वैलिडिटी के लिहाज से एयरटेल और जियो पर भारी पड़ेगा.

BSNL Plan की कीमत 997 रुपए है, इस प्लान के साथ कितने जीबी डेटा मिलेगा और क्या ये प्लान एक्स्ट्रा बेनिफिट्स ऑफर करता है? बीएसएनएल के इस ‘हुकुम का इक्के’ के आगे क्या एयरटेल और जियो के पास कोई रिचार्ज प्लान है? चलिए जानते हैं.

BSNL 997 Plan: जानिए बेनिफिट्स

997 रुपए वाले इस प्रीपेड प्लान के साथ हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा दी जाती है. डेटा लिमिट पूरी होने के बाद स्पीड कम होकर 40kbps रह जाएगी.

BSNL 997 Plan Validity

वैधता की बात करें तो 997 रुपए वाले इस प्लान के साथ ये सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने प्रीपेड यूजर्स को 160 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है. एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की बात करें तो ये प्लान डेटा, कॉलिंग और एसएमएस के अलावा और कोई भी एक्स्ट्रा फायदे नहीं देता है.

(फोटो क्रेडिट- BSNL)

Jio 999 Plan Details

रिलायंस जियो का ये प्रीपेड प्लान बीएसएनएल के 997 रुपए वाले प्लान से पूरे 2 रुपए महंगा है, बात यहां 2 रुपए की नहीं है. बात तो यह है कि क्या 2 रुपए ज्यादा लेकर भी रिलायंस जियो का ये प्लान बीएसएनएल को टक्कर दे रहा है?

999 रुपए वाले जियो प्लान के साथ बेशक हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, फ्री कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस आपको मिल जाएंगे लेकिन अंतर यह है कि ये प्लान बीएसएनएल की तरह 160 दिन नहीं केवल 98 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है. इस प्लान के साथ जियो क्लाउड, जियो टीवी और जियो सिनेमा का भी फ्री एक्सेस मिल रहा है.

Airtel 979 Plan Details

एयरटेल के पास 997 रुपए वाला प्लान तो नहीं है, 979 रुपए वाला प्लान बीएसएनएल प्लानसे 18 रुपए सस्ता है. क्या ये प्लान बीएसएनएल को टक्कर देता है, चलिए जानते हैं. इस प्लान के साथ प्रीपेड यूजर्स को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, फ्री कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं.

(फोटो क्रेडिट- जियो/एयरटेल)

बीएसएनएल तो छोड़ ही दीजिए ये प्लान तो जियो से भी कम वैलिडिटी ऑफर कर रहा है, इस एयरटेल प्लान के साथ केवल 84 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है. ये प्लान अपोलो की तीन महीने की मेंबरशिप, अनलिमिटेड 5जी डेटा और 22 से ज्यादा ओटीटी का बेनिफिट देता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.