Logo
ब्रेकिंग
Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार साइबर ठगी की रकम पर MP हाईकोर्ट सख्त: ATM से कैश निकालने पर बायोमेट्रिक या फेस स्कैन लागू करने का सु... सीहोर के वॉटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव: ग्रामीणों में मची अफरातफरी, अस्पताल में भर्ती
Header Ad

मां ने लगाई डांट, 13 साल की मासूम ने कर ली खुदकुशी… सुसाइड नोट में लिखा- मेरी चीजें छोटे भाई को दे देना

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में स्थित ग्लोबल पार्क सिटी से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है. यहां सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा आराध्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी अंतिम इच्छाएं लिखी हैं. महज 13 साल की मासूम बच्ची ने खुदकुशी से पहले लिखा कि “मेरा कंप्यूटर, टेबल और कमरा छोटे भाई को दे देना… जरूरतमंद को देहदान कर देना… आपकी प्यारी बेटी…” मासूम की छोटी-सी उम्र और सुसाइड नोट में लिखी बड़ी बातें पढ़कर हर कोई स्तब्ध है.

सोमवार सुबह आराध्या स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी. उसी दिन स्कूल में सिविक्स की कॉपी चेक होनी थी, लेकिन वह कॉपी बैग में नहीं मिली. जब मां से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कॉपी घर पर रह गई है. इस बात पर मां नाराज हो गईं. उन्होंने आराध्या को डांट दिया. इसके बाद जब माता-पिता किसी काम से बाहर गए और कुछ समय बाद लौटे, तो देखा कि आराध्या ने खुद को फांसी लगा ली है. उसने स्कूल की बेल्ट और कपड़ों से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी.

घटना से टूटा पूरा परिवार

आराध्या के माता-पिता मूल रूप से मध्य प्रदेश के सतना जिले के रहने वाले हैं. परिवार में एक 15 साल का बड़ा बेटा और 5 साल का छोटा भाई भी है. परिवार इस घटना से पूरी तरह टूट चुका है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

आत्महत्या की असली वजह पता लगाने के लिए छात्रा के स्कूल और घर के माहौल की भी जांच की जा रही है. यह घटना समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि बच्चों पर पढ़ाई और व्यवहार को लेकर कितना दबाव डाला जा रहा है. जरूरी है कि माता-पिता बच्चों के साथ बातचीत करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.