Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

गणेश चतुर्थी पर महाकाल का गणपति रूप, भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब

0

उज्जैन। गणेश चतुर्थी के अवसर पर उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का श्रृंगार गणपति स्वरूप में किया गया। ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पट खुलने के बाद विधि-विधान के साथ वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्ति वाचन किया गया और फिर चांदी के द्वार को खोला गया। गर्भगृह के पट खोलने के बाद पुजारियों ने भगवान का श्रृंगार उतारकर पंचामृत स्नान और कर्पूर आरती के साथ विशेष पूजन संपन्न कराया।

इस दौरान भगवान महाकाल को भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से गणेश जी के रूप में सजाया गया। नंदी हाल में नंदी महाराज का स्नान, ध्यान और पूजन भी किया गया। जलाभिषेक के बाद दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और फलों के रस से तैयार पंचामृत से महाकाल का अभिषेक हुआ। उसके बाद भगवान को ड्रायफ्रूट, मौसमी फल और विभिन्न मिठाइयों का भोग अर्पित कर भस्म चढ़ाई गई।

भगवान महाकाल को इस अवसर पर शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से बनी मालाएं धारण कराई गईं। भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचे। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से विशेष भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.