
मऊगंज। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में बंधवा मोड में बने मकान जो भाजपा नेता पूर्व पार्षद भोपाल सी. एम सिंह पटेल का है, घर के अंदर मंगलवार की सुबह अचानक तेंदुआ घुस जाने के कारण गांव में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि ग्राम आंबी के बच्चे खेत में बैठे थे। तभी अचानक तेंदुआ बच्चों पर झपट्टा मारते हुए पूर्व पार्षद भाजपा नेता सी. एम सिंह पटेल के घर में जाकर घुस गया। जिसके कारण घर का दरवाजा बंद कर दिया गया और वन विभाग को इस मामले की सूचना दी गई।
ग्रामीणों की सूचना मिलते ही नईगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहीं वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया जा चुका था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का रेस्क्यू किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.