Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

बाप रे इतना महंगा इलाज! एक टांके की कीमत 23 हजार, 7 टांके लगा मरीज से वसूले 1.60 लाख, बिल हुआ वायरल

गुजरात के राजकोट में का वॉकहार्ट अस्पताल का बिल सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह बिल इस अस्पताल में एक बच्चे के इलाज का है. बच्चे को मामूली चोटें आई थीं और इस अस्पताल में उसे सात टांके लगाए गए थे. इसके लिए अस्पताल ने 15 हजार रुपये का बिल बनाया और फिर 1.60 लाख रुपये का अतिरिक्त बिल थमा दिया. बच्चे के परिजनों ने अस्पताल के इस बिल को सोशल मीडिया में डाल दिया.

देखते ही देखते यह बिल वायरल होने लगा. अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि सिर्फ 7 टांके लगाने के लिए 1.60 लाख रुपये का बिल कैसे हो गया. बच्चे के परिजनों के मुताबिक एक दुर्घटना में बच्चा घायल हो गया तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टरों ने बच्चे के घाव का इलाज करते हुए 7 टांके लगाए और कुछ दवाइयां भी दी. लेकिन इतने के लिए उन्हें 1.60 लाख रुपये का बिल थमा दिया गया.

प्रति टांका वसूले 23 हजार रुपये

परिजनों के मुताबिक अस्पताल ने एक टांका लगाने के लिए उनसे 22 हजार 857 रुपये वसूल किए हैं. परिजनों के मुताबिक टांका लगाने के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया. परिजनों के मुताबिक अस्पताल ने बच्चे का मेडिक्लेम देखते ही बिल को कई गुना बढ़ा दिया. यही नहीं अस्पताल ने बीमा कंपनी से मिलीभगत कर इस क्लेम को मंजूर भी करा लिया.

डॉक्टर की विजिट पर दिखाया 61 हजार का खर्च

परिजनों के मुताबिक सामान्य परिस्थिति में इस अस्पताल में सर्जन की प्रति विजिट फीस 100 रुपये है, लेकिन बिल में सर्जन की विजिट पर खर्च 61 हजार 120 रुपये दिखाया गया है. बच्चे के परिजनों ने इस मामले में आपत्ति जताते हुए कोर्ट जाने की चेतावनी दी है. वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लोगों ने गुजरात के स्वास्थ्य विभाग को टैग करते हुए इसमें कार्रवाई की मांग की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.