Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

बदमाशों ने जेसीबी से ढहा दिया पब्लिक टॉयलेट, उखाड़ ले गए गेट, कार्रवाई न होने पर CMO के पैरों में गिरे पार्षद पति

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में विरोध एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां बदमाशों ने एक सार्वजनिक शौचालय को जेसीबी से ध्वस्त कर उसका चेनल गेट और अन्य सामान चोरी कर ले गए. आरोप है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ने इसपर कोई कार्रवाई नहीं की. इससे नाराज पार्षद पति उनके पैरों में बैठ गया और अपना विरोध जताया. इसके बाद सीएमओ ने तुरंत थाने में बदमाशों के खिलाफ मामल दर्ज कराया.

जानकरी के मुताबिक, मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात को अज्ञात बदमाशों ने नगर के बस स्टैंड पर बने सालों पुराने सार्वजनिक शौचालय को जेसीबी मशीन से ढहा दिया. आरोप है कि सार्वजनिक शौचालय का चैनल गेट समेत अन्य सामग्री चोरी कर ली गई. बुधवार को नगर परिषद में पार्षदों ने इस मामले की शिकायत की, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बावजूद सीएमओ अशोक पांचाल ने न तो एफआईआर दर्ज करवाई और न ही कोई कार्रवाई की.

बिना कार्रवाई करे भोपाल जाने की तैयारी

पार्षदों को तब और गुस्सा आया जब उन्हें पता चला कि सीएमओ कार्रवाई किए बिना भोपाल की मीटिंग में रवाना हो गए हैं. नाराज पार्षदों ने राजगढ़ से लेकर भोपाल तक अधिकारियों को फोन कर शिकायत दर्ज करवाई. दबाव के चलते सीएमओ को भोपाल की यात्रा रद्द कर खिलचीपुर लौटना पड़ा. गुरुवार को दोपहर में जब सीएमओ अशोक पांचाल कार्यालय में कुर्सी पर बैठे थे, तब पार्षद पति राकेश जयसवाल, अन्य पार्षदों के साथ वहां पहुंचे.

हाथ जोड़े, पैर दबाए

जयसवाल ने सीएमओ के सामने जमीन पर बैठकर न सिर्फ हाथ जोड़े, बल्कि उनके पैरों को भी दबाया और तंज कसते हुए बोले “आप थक गए होंगे, लेकिन क्या यह ठीक है कि नगर परिषद की सार्वजनिक संपत्ति शौचालय को किसी ने तोड़ दिया और गेट चोरी कर ले गए और आप बिना कार्रवाई के मैदान छोड़कर भाग रहे हो.”

इस प्रदर्शन के बाद सीएमओ को थाने जाकर शिकायत देना पड़ी. खिलचीपुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह मावई ने बताया कि सीएमओ के आवेदन पर शौचालय तोड़ने और चोरी करने के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.