Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

पानी के मुद्दे पर पंजाब की बड़ी जीत, हाईकोर्ट ने हरियाणा को दिया झटका

चंडीगढ़: पानी के मुद्दे पर आज एक बार फिर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें पंजाब सरकार को बड़ी जीत हासिल हुई है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार द्वारा दाखिल की गई पानी के मुद्दे पर पुनर्विचार याचिका को गंभीर माना है। इसके साथ ही अदालत ने BBMB (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड), केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया है। पानी के बंटवारे को लेकर BBMB अध्यक्ष के बदले हुए रुख पर भी अदालत ने जवाब तलब किया है।

हाईकोर्ट ने पूछा है कि हरियाणा को अतिरिक्त पानी क्यों चाहिए, और इसके लिए अब BBMB और हरियाणा दोनों को स्पष्ट स्पष्टीकरण देना होगा। आम आदमी पार्टी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किसी को भी पंजाब का हक छीनने नहीं दिया जाएगा और पानी की लड़ाई हर मंच पर लड़ी जाएगी। पार्टी का कहना है कि हाईकोर्ट का यह फैसला पंजाब के जल अधिकारों के लिए एक निर्णायक मोड़ साबित होगा।

गौरतलब है कि BBMB द्वारा रातों-रात हरियाणा को पंजाब सरकार की मंज़ूरी के बिना पानी देने की कोशिश की गई थी। इसके बाद पंजाब सरकार ने इस मुद्दे पर अदालत में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी, जिस पर आज सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से जवाब मांगा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.