Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

पठानकोट Railway Station पर बड़ी हलचल, Train से उतरा व्यक्ति और…

पंजाब में रेलवे स्टेशन पर एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू से पूजा एक्सप्रेस से पठानकोट आ रहे व्यक्ति को पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर ही काबू कर लिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए पठानकोट रेलवे पुलिस के अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि जम्मू कश्मीर की पुलिस से मिले इनपुट के बाद उक्त कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को हिरासत में लेकर कठुआ जीआरपी के हवाल कर दिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है। जम्मू कश्मीर की पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते पंजाब पुलिस को इनपुट दी गई, जिसके बात व्यक्ति को पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर काबू कर लिया गया है। फिलहाल अभी आरोपी की पहचान व उसके इरादों की जानकारी नहीं मिली है।

आपको बता दें कि, पठानकोट हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर की सीमाओं से जुड़ा हुआ है। यहां पर अभी कुछ दिन पहले संदिग्ध गतिविधियां देखी गई, जिसके चलते पठानकोट व उसके आसपास इलाकों में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। आपको ये भी बता दें कि, गत दिन बठिंडा में पुलिस आर्मी कैंट में एक जासूस गिरफ्तार किया गया है। बठिंडा में पकड़ा गया आरोपी रकीब उत्तराखंड का रहने वाला है और आर्मी कैंट में दर्जी का काम करता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.