Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

पत्नी के कैरेक्टर पर था शक, चेहरे पर डाल दिया तेजाब… 8 दिन पहले ही मायके से लौटी थी पत्नी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी की कोलारस विधानसभा के बदरवास थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर एसिड अटैक कर दिया. क्योंकि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. आरोपी ने महिला के चेहरे एसिड डाला था, जिससे महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया और जल गया.इसके बाद महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला का इलाज किया जा रहा है.

ये मामला बूढ़ा डोंगर से सामने आया है. यहां रहने वाले 35 वर्षीय राजू धाकड़ ने शनिवार, 24 मई को अपनी पत्नी राजकुमारी धाकड़ के चेहरे पर एसिड डाल दिया. पहले राजू शराब पीकर घर पर आया. उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था. पहले वह इसी शक के चलते अपनी पत्नी को गालियां देने लगा और फिर घर में छिपाकर रखा बैटरी में डालने वाला एसिड लाकर महिला के चेहरे पर फेंक दिया.

दो साल से कुछ नहीं करता पति

महिला के चीखने की आवाज सुनकर उसके पड़ोस में रहने वाली महिला सीता बाई गुर्जर और रामबेटी गुर्जर महिला के घर पर आ गई. इसके बाद दोनों ने महिला को उसके पति से बचाया और अपने घर ले गईं. इसके बाद दोनों पड़ोसन महिलाओं ने राजकुमारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. महिला का कहना है कि उसका पति दो साल से कुछ नहीं कर रहा है. इसी के चलते पूरा परिवार इंदौर चला गया. वहां मजदूरी करके परिवार का पालन करते थे.

8 दिन पहले ही ससुराल आई थी महिला

पड़ोसी महिला ने आगे बताया कि राजकुमारी का पति राजू उससे झगड़ा करता था और उस पर चारित्रिक लांछन लगाता. वह चार महीने पहले इंदौर से अपने गांव बूढ़ा डोंगर लौट आए थे. लेकिन रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर राजकुमारी अपने मायके चली गई थी. फिर जब परिवार वालों ने और गुना में रहने वाले उसके जेठ-जेठानी ने उसकी सुरक्षा और भविष्य में शक न करने की गारंटी ली तो वह उनके कहने पर आठ दिन पहले ही ससुराल लौट कर आई थी. लेकिन शनिवार को फिर से राजू ने राजकुमारी के साथ झगड़ा किया और फिर उस पर एसिड से हमला कर दिया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.