Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

पंजाब में किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान, दोपहर 12 से 3 बजे तक…

भवानीगढ़:  संयुक्त किसान मोर्चा से संबंधित किसान यूनियनों बीकेयू एकता डकौंदा, बीकेयू राजेवाल, कीर्ति किसान यूनियन और कुल हिंद किसान सभा द्वारा बठिंडा-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव बालद कोठी के पास कल से चल रहे धरने को समाप्त करने की घोषणा की है और 10 मार्च को दोपहर 12 से 3 बजे तक विधायकों के घरों के सामने धरना देने का ऐलान किया।

इससे पहले इस रोष धरने के दौरान जेल से रिहा हुए किसानों जिस में शामिल भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह भट्टीवाल, बुध सिंह बालद, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह कपियाल, डा. बलजिंदर सिंह संघरेड़ी, अजैब सिंह संघरेड़ी और उधम सिंह संतोखपुरा को किसान नेताओं ने फूलमालाओं से सम्मानित किया।  इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा के जिला अध्यक्ष कर्म सिंह बलियाल तथा कीरती किसान यूनियन के राज्य नेता भूपिंदर सिंह लोंगोवाल ने कहा कि पुलिस ने इन किसान नेताओं को उनके घरों से हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था, लेकिन किसान संगठनों द्वारा किए गए संघर्ष के आगे झुकते हुए सरकार को देर रात उन्हें रिहा करना पड़ा।

इस अवसर पर कुल हिंद किसान सभा के नेता मेजर सिंह पुन्नावाल, बीकेयू राजेवाल ब्लॉक अध्यक्ष कुलविंदर सिंह माझा, सरबजीत सिंह कपियाल, बलजिंदर सिंह कपियाल, करमजीत सिंह सफीपुर, सुखदेव सिंह उभावाल, जगतार सिंह दुगां, बीकेयू डकौंदा के सुखवीर सिंह और कुलविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में मौजूद किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.