Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में बड़ी घटना, मच गई भगदड़

अमृतसरः श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में उस समय भगदड़ मच गई जब एक श्रद्धालु को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। घटना आज सुबह 9 बजे की है, जब दुख भंजनी बेरी के नीचे पावन सरोवर में स्नान करके श्रद्धालु बाहर निकला तो उसे अचानक दिल का दौरा पड़ गया।

इस दौरान परिक्रमा में ड्यूटी पर तैनात शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कर्मचारियों द्वारा तुरंत उक्त श्रद्धालु को गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब नजदीक श्री गुरु रामदास चैरीटेबल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में मृतक श्रद्धालु की पहचान परमजीत सिंह निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.