Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

‘मंत्री होकर कैसी भाषा बोलते हैं’ सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल कुरैशी पर विवादित टिप्पणी को लेकर विजय शाह को लगाई फटकार

भोपाल : कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के खिलाफ बुधवार देर रात महू के मानपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। इस मामले को लेकर विजय शाह ने अब सुप्रीम कोर्ट की ओर रूख किया है और हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री को फटकार लगाई है और नसीहत देते हुए कहा है कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को तब और जिम्मेदार होना चाहिए जब देश ऐसी स्थिति से गुजर रहा हो। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उन्हें पता होना चाहिए कि वह क्या कह रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विजय शाह द्वारा दी गई विवादित टिप्पणी पर जमकर फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “आप किस तरह का बयान दे रहे हैं?” हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई।

बता दें कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर हाईकोर्ट जबलपुर ने 4 घंटे के भीतर मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते बुधवार देर रात महू के मानपुर में एफआईआर दर्ज कर ली गई। कार्रवाई होने के कुछ ही देर बाद विजय शाह ने सुप्रीम कोर्ट में एफआईआर रद कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। याचिका में उन्होंने अपने बयान पर माफी भी मांगी है।

कांग्रेस भी करेगी सुप्रीम कोर्ट का रूख

मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल कुरैशी के लिए बरती गई अमर्यादित भाषा के लिए देशभर में विरोध हो रहा है। सभी विपक्षी राजनीतिक पार्टियां भी उनका विरोध कर रही है। कांग्रेस हाईकमान से लेकर भाजपा की कद्दावर नेत्री उमा भारती ने भी विजय शाह को उनके पद से हटाने की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.