Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा
Header Ad

पंजाब का ऐसा गांव जहां अब तक कभी नहीं बिकी शराब, जानें क्यों

गांव खुड्डा अलीशेर में आजादी से लेकर आज तक कभी शराब का ठेका नहीं खुला। पहली बार यहां ठेका खोलने का फैसला किया गया तो लोगों के विरोध के आगे झुकते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने आखिरकार यहां से ठेका हटा दिया। पूर्व सरपंच बाबा गुरदयाल सिंह, यूथ क्लब अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके गांव खुड्डा अलीशेर में आज तक कोई शराब का ठेका नहीं खुला है। पहली बार यहां चुपचाप ऐसा करने की कोशिश की गई पर लोगों ने एकजुट होकर इसका विरोध किया, जिसके बाद यह फैसला वापस ले लिया गया है।

जिस ठेके को खोलने का फैसला किया गया वह एक सरकारी और दो अन्य निजी स्कूलों से थोड़ी दूरी पर है। वार्ड नंबर एक के पार्षद गुरचरण सिंह और जसविंदर कौर के नेतृत्व में भारी विरोध के बाद प्रशासन को इसे बंद करना पड़ा। पूर्व पंच कुलविंदर कौर, जगपाल सिंह जग्गा, सिमरनजीत सिंह, अवतार सिंह सहित ग्रामीणों ने कहा कि इस ठेके से गांव के सामाजिक माहौल विशेषकर स्कूली बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। स्थानीय पूर्व सरपंच दयाल सिंह ने बताया कि शराब की दुकान के तीन तरफ एक सरकारी स्कूल और दो निजी स्कूल हैं, जिनकी दूरी 40 मीटर से भी कम है। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में यहां कोई भी शराब की दुकान न खोलने का पुरजोर आग्रह किया। गांव की महिलाओं और युवाओं ने भी इस फैसले का कड़ा विरोध किया और ठेका हटाने की मांग की।

पंजाब सरकार ने महज 52 दिन पहले ही ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान शुरू किया है, लेकिन कुछ गांवों ने आपसी एकजुटता दिखाते हुए पहले ही शराब के खिलाफ भी ऐसा ही अभियान शुरू कर रखा है। खुड्डा अलीशेर से कुछ दूरी पर स्थित मोहाली जिले के पड़छ गांव में भी कभी शराब का ठेका नहीं खुलने दिया गया। यहां 10 साल पहले एक बार शराब की दुकान खोली गई थी, लेकिन गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने उसे बंद करवा दिया था। ग्रामीण गीता देवी और पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह ने कहा कि उसके बाद उन्होंने इस गांव में कभी भी शराब की दुकान नहीं खुलने दी और भविष्य में भी नहीं खुलने देंगे। उन्होंने सख्त फैसला इसलिए लिया ताकि गांव के लोग शराब से दूर रहें और अपना स्वास्थ्य और पैसा बर्बाद न करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.