Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

IND vs ENG: इंग्लैंड के साथ टीम इंडिया कर देगी बड़ा ‘खेल’, सामने आया चौंकाने वाला सच

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से हो रहा है. इस सीरीज में इंग्लैंड को जीत का दावेदार बताया जा रहा है लेकिन अगर एक आंकड़ा आपके सामने रख दिया जाए तो आप समझ जाएंगे कि दरअसल अंग्रेज अपने ही घर में खतरे में हैं. इंग्लैंड की टीम अपने घर पर जरूर खेल रही है लेकिन यहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. आपको ये बात हैरान कर रही होगी लेकिन आंकड़ो के हिसाब से ये बात एकदम सही नजर आती है. आइए बताते हैं कैसे?

अपने ही घर पर बेबस हैं ‘अंग्रेज’

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की कमान जब से बेन स्टोक्स ने संभाली है ये टीम आक्रामक खेल दिखाती हुई नजर आती है. लेकिन उसकी यही आक्रामकता टीम को नुकसान भी पहुंचा रही है. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इंग्लैंड ने पिछले पांच सालों में अपने घर पर 11 टेस्ट सीरीज खेली हैं जिसमें से उसने सिर्फ एक टेस्ट सीरीज गंवाई है लेकिन इसके बावजूद उसका ये प्रदर्शन नाकाफी है, आइए बताते हैं कैसे.

कमजोर टीमों को हराती है इंग्लिश टीम!

दरअसल इंग्लैंड की अपने घर पर पिछले पांच सालों में जो भी टेस्ट सीरीज जीती हैं उसमें उसने बेहद कमजोर टीमों को हराया है. ये टीम 2020 में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज से जीती. इसके अलावा उसने 2024 में वेस्टइंडीज और श्रीलंका को हराया. हाल ही में उसने जिम्बाब्वे को टेस्ट सीरीज में मात दी लेकिन बड़ी टीमों के खिलाफ ये टीम पानी मांगती नजर आई. भारत के खिलाफ साल 2021-22 में हुई सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने 2-2 से ड्रॉ खेला. 2023 में हुई एशेज सीरीज भी 2-2 से ड्रॉ रही. 2021 में तो न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया. पिछले पांच सालों में इंग्लैंड की इस टीम ने साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में हराया है. साफ है बड़ी टीम के खिलाफ इंग्लैंड को जीतने में दिक्कत पेश आ रही है.

इंग्लैंड की टीम तो डरी हुई है!

इस आंकड़ों के बीच आप ये बात भी समझिए कि इंग्लैंड की टीम ने लीड्स टेस्ट के लिए हरी घसियाली विकेट की बजाए पाटा पिच मांगी है. इंग्लैंड की टीम चाहती है कि लीड्स में बल्लेबाजी थोड़ा आसान हो. इस डिमांड का ये मतलब है कि अंग्रेजों को भारतीय तेज गेंदबाजी यूनिट का खौफ है. क्योंकि मददगार पिच पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा कहर ढा सकते हैं. इनके अलावा शार्दुल ठाकुर, अर्शदीप सिंह भी स्क्वाड में मौजूद हैं. अब देखना ये है कि इंग्लैंड की ये रणनीति कितनी कारगर साबित होती है. यहां तो ऐसा ही लग रहा है कि कहीं अंग्रेजों का डर उन्हें लीड्स में ले ना डूबे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.