Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

अगर भारत में बंद हुआ इंटरनेट तो ये डिवाइस चलेंगे बिना इंटरनेट, ऐसे मिलेगी हर अपडेट

आज के समय में हमारी जिंदगी इंटरनेट पर बहुत हद तक डिपेंड हो गई है. मोबाइल फोन, सोशल मीडिया, ऑनलाइन बैंकिंग, पढ़ाई और ऑफिस का काम सब कुछ इंटरनेट से जुड़ा है. लेकिन अगर किसी दिन अचानक भारत में इंटरनेट बंद हो जाए (जैसे युद्ध, दंगा या कोई बड़ी आपदा के समय), तो क्या होगा?

ऐसे समय में घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ डिवाइस और तरीके हैं, जो बिना इंटरनेट के भी काम करते हैं और आपको जरूरी अपडेट और जानकारी से जोड़े रखते हैं. यहां जानें कि वो डिवाइस कौनसे हैं.

FM रेडियो

रेडियो एक ऐसा डिवाइस है जो बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के भी चलता है. आपको सरकारी या लोकल खबरें रेडियो चैनलों से मिलती रहेंगी. बैटरी या सोलर से चलने वाले पोर्टेबल रेडियो खरीदना एक समझदारी वाला फैसला है.

हैंड क्रैंक रेडियो

ये एक खास तरह का रेडियो होता है जो हाथ से घुमाकर चार्ज होता है. इसमें रेडियो के साथ टॉर्च और USB चार्जिंग पोर्ट भी होता है. बिना बिजली और इंटरनेट के भी काम करता है.

Satellite Phone या Satellite Communicator

सैटेलाइट फोन या GPS डिवाइस इंटरनेट से नहीं, बल्कि सीधे सैटेलाइट से जुड़ते हैं. आप इमरजेंसी सिचुएशन में मैसेज भेज सकते हैं. इनमें से कुछ डिवाइस SOS अलर्ट भी भेज सकते हैं.

Offline Maps और ऐप्स

अगर पहले से ऑफलाइन मैप्स (जैसे Google Maps का offline version) और जरूरी डॉक्यूमेंट डाउनलोड कर के रखें. बिना इंटरनेट के भी आप लोकेशन और जानकारी हासिल कर सकते हैं.

SMS अलर्ट सर्विस

कुछ सरकारी और न्यूज एजेंसियां इंटरनेट बंद होने पर एसएमएस के जरिए अपडेट शेयर करती हैं. इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन करना होता है. आप टेलीकॉम कंपनी से भी SMS अपडेट की सुविधा ले सकते हैं.

ये सभी डिवाइस आपको ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल सकते हैं. आप इन्हें डिस्काउंट पर भी खरीद सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.