Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नर्सिंग घोटाले पर फिर उठाये सवाल, बोले, असली गुनहगारों पर कब होगी कार्रवाई…

भोपाल।  मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने नर्सिंग घोटाले पर फिर सवाल उठाए हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि नर्सिंग घोटाले में 70 पर जांच… लेकिन असली गुनहगार अब तक आज़ाद! ये सिर्फ एक घोटाला नहीं, मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कलंक है। रजनी नायर को हटाना दिखावटी कार्रवाई है, असली सवाल ये है — क्या अब तक की भर्ती में शामिल भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं पर कोई कार्रवाई होगी?

लीला नलवंशी की नियुक्ति के पीछे सरकार की मंशा क्या है? क्या ये जांच को प्रभावित करने की कोशिश है? सालो से जारी इस घोटाले में सरकार ने पहले चुप्पी साधी, अब लीपापोती कर रही है।

सरकार जवाब दें —

– दोषियों को कब सज़ा मिलेगी?
– छात्रों और मरीज़ों की ज़िंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
– जनता को कब तक अंधेरे में रखा जाएगा?

जनता जानना चाहती है — नर्सिंग घोटाले में सरकार की चुप्पी किसे बचाने के लिए है?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.