
भिंड: मध्य प्रदेश में एक पिता द्वारा बेटे से क्रूरता करने का मामला सामने आया है। जहां कलयुगी पिता ने अपने नाबालिग बेटे की आंखों को लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि बेटे ने पिता को नशा करने से रोका तो पिता ने बेटे की आंखों में दोनों उंगलियां घुसा दी। दिल दहला देने वाली घटना भिंड शहर के पुरानी बस्ती इलाके की है। बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां आंखों की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से ग्वालियर के लिए रैफर किया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार देर रात की है। जहां 12 वर्षीय सगे बेटे की आंखों मे सोते समय पिता ने अपनी दोनों उंगलियां घुसेड़ दी और आंखें फोड़ने का प्रयास किया। पिता द्वारा उंगलियां आंखों में घुसाए जाने से नाबालिग बेटे की आंखें लहूलुहान हो गई। आंखों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद परिवारजनों ने घायल नाबालिग बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। बच्चे की आंखों का इलाज ग्वालियर में जारी है, प्राप्त सूचना के अनुसार एक आंख की हालत असुरक्षित तो दूसरी कुछ हद तक है सुरक्षित बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.