Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

शादी का कार्ड छपवाकर लौट रहा था युवक, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, शादी से एक महीने पहले मौत

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, नौगांव थाना क्षेत्र में आने वाले मऊ सहानिया के पास की यह घटना है। अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी रविंद्र नाम का युवक घायल हो गया था उसको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, यहां पर उसकी मौत हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 साल का रविंद्र माधोपुर का रहने वाला था और 7 मई को उसकी शादी थी। रविंद्र मंगलवार को शादी का कार्ड छपवाकर वापस आ रहा था, उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

नौगांव थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अज्ञात वाहन चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.