Logo
ब्रेकिंग
Inspirational Story: तबेले की मिट्टी से नेशनल वॉलीबॉल तक का सफर! खंडवा की श्रद्धा और ऋषिका की मिसाल MP News: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में क्या है लेटेस्ट अपडेट? गिरिबाला सिंह की बेल पर अब अगले हफ्ते हो... Pakistan Cricket Board Update: इंग्लैंड में फजीहत के बाद मोहसिन नकवी एक्शन में, वहाब रियाज की भी हो ... Tom Holland and Zendaya News: क्या सच में हुई है टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी? वायरल तस्वीरों और खब... Nepal China Border Disaster: बाढ़ और भूस्खलन के बाद लापता लोगों की तलाश तेज, मोबाइल और वॉट्सऐप स्टेट... HDFC Bank MD Search: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के नए बॉस की तलाश अंतिम दौर में, निवेशकों की टिक... Oppo Launch Event 2026: ओप्पो जल्द पेश करेगा Find X10 और Find X10 Pro Max, साथ में आएंगे वॉच और बड्स Vastu Tips for Home Center: वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए घर का ब्रह्मस्थान? जानें किन चीजों से ब... Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक... MP Sports News: कीचड़ भरे मैदान में नंगे पांव प्रैक्टिस कर 9 खिलाड़ियों ने किया स्टेट के लिए क्वालीफ...
Header Ad

भारत के डर से हलक में जान… PoK से आतंकियों को वापस बुला रहा पाकिस्तान

एक कहावत है कि रस्सी जल गई लेकिन बल नहीं गया. यही हाल इस वक्त पाकिस्तान का है. उसकी जान हलक में अटकी हुई है, बावजूद उसकी अकड़ नहीं गई है. वह आतंकवाद को अभी भी पनाह दे रहा है. दरअसल, पाकिस्तान ने पीओजेके (POJK) में मौजूद सात से ज्यादा आतंकी लॉन्च पैड्स से आतंकियों को पाक आर्मी की शरण में रहने का आदेश दिया.

पीओजेके में स्थित आतंकी लॉन्च पैड्स को खाली कराया जा रहा है. पाकिस्तान आर्मी ने अपने लॉन्च पैड्स से आतंकियों और अपने लोगों को हटाने का मौखिक आदेश जारी किया. आतंकी लॉन्च पैड्स लीपा, ज़ुरा, दूधिनियाल, केल, शारदी, सरदारी और कोटली क्षेत्रों में स्थित हैं. लश्कर-ए-तैयबा के तीन मुख्य पाकिस्तानी ट्रेनिंग कैंपों से प्रशिक्षित आतंकी इन लॉन्च पैड्स पर तैनात किए जाते हैं.

भारत के एक्शन ने PoJK में मची खलबली

आतंकी इन लॉन्च पैड्स पर घर जैसे ठिकानों में हथियारों और खाने-पीने की सुविधाओं के साथ रहते हैं और मौके मिलने पर भारत में घुसपैठ कर आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं. पाकिस्तान आर्मी को डर है कि इन लॉन्च पैड्स को नुकसान पहुंच सकता है, इसलिए आतंकियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का फैसला लिया गया.

बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैकिंग और सेना पर हमले के बाद पाकिस्तान आर्मी के आंतरिक हालात और खराब हुए हैं. बलूचिस्तान की घटनाओं के बाद कई पाकिस्तानी सैनिकों ने सेना छोड़ दी है. इन घटनाओं से पाकिस्तान आर्मी और आईएसआई में भारी बौखलाहट फैल गई है.

NIA ने तेज की पहलगाम हमले की जांच

एनआईए ने पहलगाम हमले की जांच तेज कर दी है. घटना स्थल से मिले सैंपल को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने चश्मदीदों के बयान भी दर्ज करने शुरू कर दिए हैं. जांच एजेंसी आईजी, डीआईजी, एसपी स्तर के अधिकारियों के बयान भी दर्ज कर रही है. एनआईए इस हमले से जुड़े आतंकी मॉड्यूल्स, स्थानीय नेटवर्क और संभावित स्लीपर सेल्स की भूमिका की भी बारीकी से जांच कर रही है.

पहलगाम हमले में चली गई थीं 26 जिंदगियां

पहलगाम के बैसरन में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था. इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे. इस आतंकी हमले ने देश को झकझोर कर रख दिया है. मरने वालों में महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं. हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े व बड़े एक्शन लिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.