Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट
Header Ad

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, दंपति को ट्रक ने मारी टक्कर, मासूम की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ, इस सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार दंपति के डेढ़ माह के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं बच्चे की मां को गंभीर चोट आई है। जिसका इलाज धमतरी के जिला अस्पताल में चल रहा है, आपको बता दें की धमतरी जिले के खुसरेंगा निवासी डामेश्वरी साहू और उसका पति डोमार साहू और डेढ़ माह का मासूम बच्चा सहित अपनी सास के साथ धमतरी के निजी अस्पताल से वापस अपने ससुराल सेमरा मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे।

तभी इस बीच ग्राम कुरर्मातराई के पास ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, माँ ने गोद में पकड़ के रखे डेढ़ माह के बच्चे टोकेश साहू की ट्रक से दबने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मासूम बच्चे की मां को सर और हाथ के साथ कई अन्य जगहों पर गंभीर चोट आई है। जिसका इलाज धमतरी के जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं पति और सास सुरक्षित बताए जा रहे हैं, मृतक बच्चा टोकेश साहू का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.