Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिले में निजी नलकूप खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होंगी कड़ी कार्रवाई, कलेक्टर एवं जिला मज... बैतूल में सेवामित्र की नई पहल: कारीगरों को स्वरोजगार का अवसर, नागरिकों को घर बैठे सेवाओं की सुविधा बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202...
Seva Mitra
Header Ad

रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा: पुल से नीचे गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत, दो की हालत गंभीर

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमिलकी में मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर नीचे गिर गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

मृतकों में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है.

कैसे हुआ हादसा?

रीवा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चिकान टोला के रहने वाले पांच दोस्त मंगलवार की रात कार से गोविंदगढ़ की ओर जा रहे थे. अत्यधिक तेज रफ्तार होने के कारण अमिलकी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और नीचे गिर गई. हादसे की भयावहता इतनी अधिक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

मृतकों और घायलों की पहचान

इस दुर्घटना में कृष खटिक, राज खटिक और राजीव खटिक की मौत हो गई, जबकि ऋषभ रजक और कृष खटिक की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों घायलों का उपचार संजय गांधी अस्पताल में जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.