Logo
ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
Header Ad

रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा: पुल से नीचे गिरी कार, तीन दोस्तों की मौत, दो की हालत गंभीर

रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमिलकी में मंगलवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर नीचे गिर गई, जिससे कार सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तुरंत उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

मृतकों में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है.

कैसे हुआ हादसा?

रीवा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चिकान टोला के रहने वाले पांच दोस्त मंगलवार की रात कार से गोविंदगढ़ की ओर जा रहे थे. अत्यधिक तेज रफ्तार होने के कारण अमिलकी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और नीचे गिर गई. हादसे की भयावहता इतनी अधिक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

मृतकों और घायलों की पहचान

इस दुर्घटना में कृष खटिक, राज खटिक और राजीव खटिक की मौत हो गई, जबकि ऋषभ रजक और कृष खटिक की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों घायलों का उपचार संजय गांधी अस्पताल में जारी है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.