Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

राजा भोज एयरपोर्ट के नाम नया खिताब, PM मोदी को लेकर उड़ने वाले बोइंग 777 की सफल लैंडिंग

भोपाल : मध्य प्रदेश के राजा भोज एयरपोर्ट को मंगलवार को एक नया खिताब मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी यात्राओं में इस्तेमाल होने वाले बोइंग-777 की मंगलवार को राजा भोज एयरपोर्ट पर सफल लैंडिग हुई। इसके बाद राजा भोज पहला ऐसा एयरपोर्ट बन गया है जहां वायु सेना का विमान बोइंग-777,300 ईआर लैंडिंग की। मंगलवार को एयरलाइनर 777 अपनी पूरी रफ्तार के साथ जमीन पर उतरा। टर्मिनल पर इसकी आधे घंटे तक तकनीकी जांच की गई।

64.8 मीटर विंगस्पैन और 74 मीटर लंबे विमान का उपयोग लंबी उड़ानों के लिए किया जाता है। भोपाल में इतने बड़े विमान की यह पहली सफल लैंडिंग है। इस विमान में 396 यात्रा कर सकते हैं। यह विमान एक बार में 13000 किमी से ज्यादा की उड़ान भरता है। वहीं समुद्री तट से 7.370 ऊंची उड़ान भरता है। विमान में जीई-90 इंजन लगे हैं जो कि सबसे शक्तिशाली इंजन बताए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.