Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

दतिया में तेज धमाके से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

दतिया : मंगलवार सुबह 11:27 बजे दतिया में एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे पूरा शहर दहल उठा। धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियां तक हिल गईं और लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, झटका कुछ मिली सेकंड तक महसूस हुआ, जिससे भूकंप की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने इसी दौरान आसमान में वायुसेना के लड़ाकू विमानों की आवाज सुनी, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह किसी प्रशिक्षण गतिविधि का प्रभाव भी हो सकता है।

दीवारों में आई दरारें, दहशत में लोग

शहर के कुछ इलाकों में इस धमाके के बाद घरों की दीवारों में दरारें पड़ने की खबरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मकान की दीवार को नुकसान पहुंचा है।

प्रशासन अलर्ट, कारण की जांच जारी

इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है। एसपी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि रावतपुरा क्षेत्र में भारतीय वायुसेना का प्रशिक्षण चल रहा है और संभवतः वहीं से तेज आवाज आई होगी। इस संबंध में वायुसेना से जानकारी ली जा रही है। दूसरी ओर, मौसम विभाग से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.