Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

दतिया में युवक की संदिग्ध मौत, 3 साल पहले की थी लव मैरिज, जांच में जुटी पुलिस

दतिया: दतिया जिले के भरतगढ़ मोहल्ले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्वालियर निवासी 25 वर्षीय मोहन गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहन मजदूरी करता था और नशे का आदी था।

ट्रेन में हुई थी मुलाकात, प्रेम विवाह के बाद साथ रह रहा था मोहन

तीन साल पहले मोहन की मुलाकात ट्रेन में मुस्कान से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बना और शादी कर ली। शादी के बाद दोनों साथ रहने लगे। मोहन लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था।

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से लौटने के बाद मौत

10 फरवरी को मोहन की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसकी मौत हो गई।

शव घंटों घर में पड़ा रहा, देर रात पुलिस को मिली सूचना

परिजनों ने मोहन के शव को दोपहर से घर में रखा रहा। देर रात किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.