
मध्य प्रदेश के भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला से करीब 40 लाख रुपये की ठगी की गई. भोपाल क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन ठगों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं. आरोपी ने महिला को उसे घर पर बड़ा खतरा मंडराने की बात कही थी.
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अंकित सिंह ने खुद को एक प्रभावशाली तांत्रिक बताकर महिला को यह यकीन दिलाया कि उसके परिवार पर भारी संकट मंडरा रहा है. अंकित ने कहा कि अगर विशेष पूजा और झाड़-फूंक नहीं कराई गई तो उसके माता-पिता और भाई की मौत हो सकती है. महिला के डर और भ्रम का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से लगभग 20 लाख रुपये नकद और 20 लाख के सोने-चांदी के गहने ठग ले लिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.