Logo
ब्रेकिंग
एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ...
Header Ad

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का छलका दर्द, स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर कह दी ये बड़ी बात

सागर: सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में हाल ही में एक घटना सामने आई जिसके बाद जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जूडा) ने डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला को एक पत्र लिखा। इस पत्र में जूडा ने चिकित्सकों पर अनैतिक दबाव बनाने और उन्हें टारगेट करने का आरोप लगाया।

जूडा ने अपने पत्र में इस दुखद घटना के लिए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि, “हमें पूरी संवेदना के साथ यह दुखद घटना स्वीकार है, लेकिन जो दबाव और टारगेट चिकित्सकों पर डाला जा रहा है, वह पूरी तरह से ग़लत है।” एसोसिएशन ने इसे अनैतिक करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

जूडा ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए और इसके लिए सभी ज़िम्मेदार अधिकारियों से उचित कदम उठाने की मांग की है। जूडा ने इस पत्र के माध्यम से अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे चिकित्सकों को टारगेट करने के बजाय उनकी सुरक्षा और स्वच्छता का ध्यान रखें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.