Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

गोलियों की आवाज से दहला जालंधर का यह इलाका, CCTV में कैद हुई घटना

थाना मकसूदां के अधीन आते गांव नंदनपुर से हीरापुर को जाती सड़क पर गोलियां चलने की खबर सामने आई है। जानकारीक के अनुसार किसान गुरविंद्र सिंह के खेतों के पिछली ओर अज्ञात युवकों ने फिर गोलियां चला दीं। इसकी सूचना पुलिस हैल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई तथा मौके पर पुलिस पार्टी पहुंच गई। गांव नंदनपुर से हीरापुर को जाती सड़क पर किसान गुरविंद्र के खेतों के समीप देर रात करीब 11.21 बजे अज्ञात कार चालकों ने करीब 6 राऊंड फायर किए।

गुरविंद्र ने बताया कि गोलियां चलने की आवाजें सी.सी.टी.वी. कैमरों में सुनाई दे रही हैं। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस विभाग को दी। मौके पर थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. बलबीर सिंह, पुलिस हैल्पलाइन 112 के पुलिस कर्मी तथा थाना मकसूदां के ए.एस.आई. निरंजन सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे।

किसान गुरविंद्र ने बताया कि गोलियों की आवाजें सुनकर इलाके में दहशत का माहौल बन गया। उन्होंने बताया कि गत 22 जनवरी को देर रात भी इनोवा क्रिएस्टा सवारों ने 20 के करीब गोलियां चलाईं थीं तथा मौके से बेखौफ होकर फरार हो गए थे। बेखौफ होकर गोलियां चलाने वाले इनोवा क्रिएस्टा कार सवार आज तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.