Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

गुना में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत ! बहू ने आधी रात को बेसुध हालत में देखा, सिर पर मिले चोट के निशान

आरोन: गुना जिले के आरोन में एक 75 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला सोमवार रात अपने घर में बेसुध पड़ी मिली और उसके सिर में चोट के निशान थे। महिला की सांसे चल रही थी परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आरोन निवासी पुष्पा बाई जैन (75) अपनी बहू के साथ रहती थीं। उनके एक बेटे की पिछले साल मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा बेटा पास ही रहता है। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने गई थी।

बहू को वह जमीन पर बेसुध मिली

परिजनों ने बताया कि रात करीब एक बजे बहू को वह जमीन पर बेसुध पड़ी मिलीं और उनके सिर से खून बह रहा था। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अस्पताल ले जाते समय वह होश में थीं, लेकिन अधिक खून बहने से रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.