Logo
ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
Header Ad

MP में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, ग्वालियर में मिला पहला मरीज, मुंबई की ट्रैवल हिस्ट्री

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कोरोना वायरस का एक मरीज मिला है जिसे घर में आइसोलेशन में रखा गया है। ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ सचिन श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम 53 वर्षीय एक व्यक्ति के कोरोना वायरस जांच में ‘पॉजिटिव’ पाये जाने की सूचना मिली थी जो दो दिन पहले ही मुंबई से लौटकर आया है। उन्होंने कहा कि तबीयत थोड़ी खराब होने पर उसके नमूने की निजी प्रयोगशाला में जांच कराई गई जिसमें उसकी रिपोर्ट ‘पॉजिटिव’ आई।

उन्होंने बताया कि मरीज का नमूना दोबारा लेकर तथा उसके परिवार के सभी सदस्यों की नमूने लेकर सरकारी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि अभी मरीज की हालत ठीक है, यदि आवश्यकता होगी तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा, फिलहाल उसे घर में ही आइसोलेशन में रखा गया है। श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है। शासकीय गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में ‘आइसोलेशन वार्ड’ बन गया है। जिला अस्पताल में भी वार्ड बन गया है। इसलिए इलाज में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.