Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

खंडवा में एक बार फिर फूटी नर्मदा पाइपलाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में जलसंकट को लेकर पिछले एक माह से विरोध प्रदर्शन, FIR का मामला अभी थमा ही नहीं था कि इधर नर्मदा की पाइपलाइन फिर से फूट गई। जिसके बाद विश्वा की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल खड़े कर दिए। दरअसल बुधवार अल सुबह 5 बजे, हरसूद क्षेत्र के सक्तापुर फाटा के पास रेलवे ट्रैक किनारे पाइपलाइन फूटी हैं। शुरुआत में पानी की बौछार सड़क की ओर थी, लेकिन बाद में पानी का मूवमेंट रेलवे ट्रैक की ओर होने लगा, हालांकि ट्रैक पर पानी नहीं पहुंचा। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे की टीम पर मौके पर पहुंची।

लेकिन, उनका नगर निगम या विश्वा कंपनी के लोगों से संपर्क नहीं हो पाया। नगर निगम के अधिकारियों ने जलसंकट के बीच सप्लाई को बंद नहीं किया है। इससे रेलवे ट्रैक किनारे पानी जमा होने लगा है। इस घटना के बाद फिर लोगों में विश्वा कंपनी को लेकर आक्रोश पनप रहा है। एक पखवाड़े में चौथी बार लाइन फूटना कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों के विरोध प्रदर्शन करने पर जिला प्रशासन ने बड़ी आसानी से FIR कर आवाज दबाने की कोशिश की है। लेकिन बार – बार पाइपलाइन फूटने पर कंपनी के खिलाफ कोई एक्शन ले पाएगा यह देखने वाली बात है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.