Logo
ब्रेकिंग
घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल
Header Ad

किसान के 50,000 रुपये बाइक डिक्की से दिनदहाड़े हुए चोरी, बैंक से पैसा निकालकर फोटो कॉपी कराने गया था

0

शहडोल। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले एरिया में खड़ी मोटरसाइकिल की डिग्गी से 50 हजार नगद पार हो है। किसान बैंक से पैसा निकाल कर रास्ते में स्थित एक दुकान में फोटो कॉपी करा रहा था, तभी पैसा पर हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना चौपाटी के पास हुई है।

पीड़ित विजय सिंह पिता मोलन सिंह 45 वर्ष, निवासी ग्राम तरेरा (पुलिस चौकी सरई, थाना करन पठार, जिला अनूपपुर) ने पुलिस को रिपोर्ट कर बताया कि वह खेती किसानी के साथ किराना दुकान भी संचालित करता है।

10 सितम्बर को उसने पंजाब नेशनल बैंक शाखा शहडोल से चेक के माध्यम से 50 हजार रुपये निकाले और रकम को मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखकर मैरीना टाइपिंग सेंटर के सामने वाहन खड़ा कर फोटो कापी कराने चला गया।

20 मिनट बाद वह जब वापस अपने बाइक के पास पहुंचा तो, मोटर साइकल की डिग्गी खुली हुई थी। उसमें रखी रकम 50 हजार रुपये की नकदी के साथ आधार कार्ड, एवं अन्य जरूरी दस्तावेज से भरी पन्नी गायब थी।

इसके बाद उसने आसपास के दुकानदारों को घटना की जानकारी दी और सभी ने जब आसपास देखा तो चोर फरार हो चुका था।

इसके बाद मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने विवेचना शुरू की और पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.