Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

एंबुलेंस में हूटर लगाकर की जा रही थी डोडाचूरा की तस्करी, दो लोग गिरफ्तार

नीमच। मध्य प्रदेश की नीमच पुलिस से बचने के लिए मादक माफिया अलग-अलग तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन मजबूत मुखबिर तंत्र के चलते उनकी नई – नई तरकीबों का भंडाफोड हो रहा है। मनासा थाने की कंजार्डा चौकी ने एक एंबुलेंस की तलाशी ली, उसमें हूटर लगा हुआ था। एंबुलेंस में प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ 2.91 क्विंवटल डोडाचूरा मिला। पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ लिया है ,जिनसे पूछताछ जारी है। कंजार्डा चौकी प्रभारी निलेश सोलंकी ने पडदा सुण्डी तरफ से रावतपुरा कंजार्डा डिकैन होकर राजस्थान की तरफ जाने वाले रास्ते पर नाकेबंदी की तो AMBULENCE लिखी हुई टवेरा को रोका गया।

कार को अजय नाम का एक युवक चला रहा था और बगल में एक और युवक बैठा हुआ था। एम्बूलेंस कार की पीछे फाटक खोलकर देखा तो एम्बुलेंस के अंदर सीट नहीं होकर सीट के स्थान पर काले व पीले रंग के कट्टे भरे हुए दिखे। कुल 12 कट्टों में भरे हुए डोडाचूरा का वजन करवाया गया तो 2 क्विंटल से ज्यादा डोडाचूरा पाया गया। जिसकी कीमत करीब पांच लाख रूपए आंकी गई है। दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस से बचने के लिए एम्बूलेंस का उपयोग

मनासा थाना प्रभारी शिव रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पुलिस से बचने के लिए टवेरा कार को एम्बूलेंस का रूप दिया गया, ताकि टोल नाके से लेकर अन्य जगह पर कोई रोके न और हूटर बजाने पर एम्बूलेंस को लोग रास्ता दे दें। दोनों तस्करों से डोडाचूरा के बारे में पूछताछ जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.