Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

इंदौर में कोरोना की दस्तक, दो नए मरीज आए सामने, एक मरीज की केरल से ट्रैवल हिस्ट्री

इंदौर : कोरोना वायरस ने एक बार फिर से पैर पसारना शुरु कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर दी गई है। वहीं मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना वायरस  की दस्तक हो गई है। इंदौर में कोरोना के दो नए मरीज सामने आए हैं। उनमें से एक मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री केरल पाई गई है। एक मरीज बाहर से आया है, तो वही दूसरा मरीज इंदौर का ही निवासी है।

दरअसल, खासी-बुखार से पीड़ित होने के चलते दोनों मरीजों में कोरोना के लक्षण पाए गए जिसके बाद उन्होंने निजी लैब में कोरोना की जांच कराई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरे मामले को संज्ञान में लिया है। दोनों पेशेंट की लैब में दोबारा से जांच करवाई जा रही है।

बढ़ते कोरोना मामलों के लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और जरूरी होने पर मास्क पहनकर जाने की एडवाइजरी जारी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.