Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

अनुराग जैन पर मोहन सरकार का भरोसा, एक साल और बढ़ा कार्यकाल

0

भोपाल: अनुराग जैन मध्य प्रदेश में मुख्य सचिव के रूप में काम करते रहेंगे. केंद्रीय कार्मिक प्रशिक्षण मंत्रालय ने अनुराग जैन को एक साल का एक्सटेंशन दे दिया है. अनुराग जैन 31 अगस्त को रिटायर्ड होने जा रहे थे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनुराग जैन को एक्सटेंशन मिलने की बधाई दी है. उधर, अनुराग जैन को एक्सटेंशन मिलने के बाद मुख्य सचिव पद की दौड़ में शामिल एसीएस डॉ. राजेश राजौरा, अशोक वर्णवाल सहित दूसरे अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों को अब इस पद के लिए एक साल का और इंतजार करना होगा.

केंद्रीय गृहमंत्री से मिले थे मुख्यमंत्री

अनुराग जैन को एक्सटेंशन दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो बार दिल्ली का दौरा किया. मुख्य सचिव अनुराग जैन भी मंगलवार को मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली गए थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव भी उनके साथ मौजूद थे. इसके बाद गुरुवार को भी मुख्यमंत्री दिल्ली गए थे. उधर देर शाम अनुराग जैन के एक्सटेंशन के आदेश जारी हो गए.

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

अनुराग जैन का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाए जाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने लिखा मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन जी आपको कार्यकाल के एक वर्ष बढ़ाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके दीर्घ प्रशासनिक अनुभव, नवाचारों और सतत् प्रयासों से प्रदेश की विकास यात्रा निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करें, मेरी मंगलकामनाएं.

मोदी सरकार में लोकप्रिय रहे हैं अनुराग जैन

1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को पिछले करीबन 30 सालों का प्रशासनिक अनुभव है. वे केन्द्र और राज्य सरकारों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं. केन्द्र की मोदी सरकार में भी अपनी कार्यप्रणाली के चलते पसंदीदा अधिकारियों में गिने जाते रहे. अनुराग जैन के पहले इकबाल सिंह बैंस को दो बार केन्द्र सरकार ने एक्सटेंशन दिया था. इसी तरह विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते वीरा राणा को भी एक बार एक्सटेंशन दिया गया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.