Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

विदिशा में नहाते समय कुएं में डूब गए दो मासूम, हुई मौत

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में नटेरन थाना क्षेत्र में आने वाले आमखेड़ा कालू में बुधवार को खेत में बने कुएं में नहाते समय दो बच्चे डूब गए, यह घटना बुधवार शाम की है, 12 साल का अंश और राजमोहन अपने मामा जितेंद्र राजपूत के घर आमखेड़ा कालू गए थे। दोनों मामा के 10 साल के बेटे सुमित के साथ खेत में बने कुएं में नहाने गए। इस कुएं में सीढ़ियां भी लगी हुई थी, तीनों बच्चे इन्हीं सीढ़ियों के सहारे कुएं में उतरे राजमोहन को डर के लगा तो वह पानी से बाहर आ गया।

लेकिन सुमित और अंश पानी में डूबने लगे राजमोहन ने उन्हें बचाने की कोशिश की उसने उनके कपड़े पकड़ कर बाहर खींचने का प्रयास भी किया लेकिन दोनों बच्चे बाहर नहीं आ पाए, इसके बाद राजमोहन कुएं से बाहर निकाला और मदद के लिए आवाज लगाई।

पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे उन्होंने बच्चों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां पर डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.