Logo
ब्रेकिंग
400 साल पुराने कुतुब शाही मकबरे के पास मिली रहस्यमयी सुरंग, अवैध खुदाई के आरोपों पर हंगामा शादी का झांसा देकर 6 लाख की ठगी: शादी के दिन ही दुल्हन हुई फरार, कडप्पा पुलिस ने महिला को दबोचा दिल्ली के निहाल विहार में सनसनीखेज वारदात: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या काशी में उमड़ा आस्था का महासैलाब: 20 दिन में 56 लाख पार हुआ आंकड़ा, शेष दिनों में 80 लाख पहुंचने का ... राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले पुणे COEP में भारी बवाल, 40-50 कांग्रेस कार्यकर्त... दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला
Header Ad

जोधपुर से खत्म होगा जाम, यमुना एक्सप्रेसवे जैसा बनेगा रिंग रोड; इन इलाकों में महंगी होगी जमीन… किसान होंगे मालामाल

0

राजस्थान के जोधपुर में 300 फीट चौड़ी आउटर रिंग रोड बनाई जाएगी. जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) मास्टर डवलपमेंट- 2031 के तहत यमुना एक्सप्रेसवे की तर्ज पर शहर के लिए 300 फीट चौड़ी आउटर रिंग रोड बनाने की तैयारी में है. इस आउटर रिंग रोड का निर्माण जोधपुर में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने के साथ-साथ रिफाइनरी और इंडस्ट्रियल इलाकों को जोड़ने के लिए किया जाएगा.

इस महत्वकांक्षी परियोजना के लिए जल्द ही जोधपुर विकास प्राधिकरण की ओर से डीपीआर यानी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करवाने की बात सामने आ रही है. रिपोर्ट तैयार कराने के लिए कंसलटेंट नियुक्त किए जाएंगे. फिर इस प्रस्ताव को को जेडीए की कार्य समिति में रखा जाएगा. इसके बाद डीपीआर बनाने का काम शुरू होगा. जेडीए की ओर से इस प्रोजेक्ट पर कामं शुरू कर दिया गया है.

वाणिज्यिक गतिविधिां बढ़ेंगी

ये आउटर रिंग रोड वर्तमान रिंग रोड से 10-15 किलोमीटर बाहर डांगियावास से केरू तक बनाई जाएगी. इन इलाकों में जमीन मंहगी होगी. बालोतरा और रोहट-कांकाणी जैसे औद्योगिक क्षेत्र इस रिंग रोड के जरिये जोधपुर से जुड़ सकेंगे. इससे लॉजिस्टिक्स, रियल एस्टेट और वाणिज्यिक गतिविधियां बढ़ेंगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनवरी 2025 में अपने जोधपुर दौरे के दौरान निर्देश दिया था कि आउटर रिंग रोड के लिए सर्वे किया जाए.

प्रोजेक्ट से शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से शहर के चारों तरफ रिंग रोड तैयार किए जाने के बाद जोधपुर दौरे के दौरान जेडीए आयुक्त को सीएम ने सर्वे के निर्देश दिए थे. इस नए प्रोजेक्ट से शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी. जोधपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 2009 के तहत आपसी सहमति से रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण करने का काम किया जाएगा. रिंग रोड के बनने से किसान मालामाल होंगे, जिन किसानों की जमीन इसमें आएगी, उनको मुआवजे के रूप में विकसित भूमि (पट्टा सुदा) दी जाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.