Logo
ब्रेकिंग
घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल
Header Ad

मातम में बदल गई खुशियां…बेटी की शादी की तारीख निकलवाने जा रहे मां-बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

पन्ना : पन्ना में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया, जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटे की जान चली गई। दोनों बाइक पर सवार होकर मृतक की बेटी की शादी का सामान लेने और शादी की तारीख निकलवाने जा रहे थे, तभी एक तेज़ रफ़्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह हृदयविदारक घटना नेशनल हाइवे-39 देवेंद्रनगर थाना अंतर्गत शरीफ ढाबा के पास हुई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि मां और बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान कालाटी आदिवासी (60) और उनके बेटे मिजाजी आदिवासी (35) निवासी जमुनहाई के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक मिजाजी आदिवासी की बेटी की शादी की तैयारियां पूरे ज़ोरों पर थीं, और परिवार में उत्साह का माहौल था। इस दुखद घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को गहरा सदमा पहुंचाया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई उपरांत दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.