Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

जमीन को लेकर हुआ विवाद,दो भाइयों के बीच चली गोलियां

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में जमीन को लेकर विवाद में दो भाइयों के बीच गोलियां चल गईं, झांसी रोड़ थाना क्षेत्र के चंडीले का पुरा की यह घटना है। मेड़ काटने को लेकर यह विवाद हुआ था। दो युवक घायल हो गए हैं, आपको बता दें कि राजेश गुर्जर और मुकेश गुर्जर के बीच जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।

कुछ दिन पहले पटवारी से सीमांकन कराया गया था। इसके बाद सीमांकन में एक भाई की जमीन दूसरे भाई के हिस्से में दबी पाई गई थी, पटवारी ने मौके पर मुड्डी गाढ़ दी थी। जिसके बाद एक पक्ष नई मेड़ बनाने के लिए पहुंचा था।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और फिर मारपीट हुई, इसके बाद फायरिंग हो गई इस घटना में दीपू और सोनू घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज चल रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.